फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accusation of giving bad banana in MDM, uproar

Sonebhadra News: एमडीएम में खराब केला देने का आरोप, हंगामा

Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accusation of giving bad banana in MDM, uproar
कोन। कंपोजिट विद्यालय करईल में मंगलवार को अभिभावकों ने मिड-डे-मील घुन लगे गेहूं का आटा इस्तेमाल करने और बच्चों को खराब केला देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत और ग्राम प्रधान शोभनाथ गुप्ता ने लोगों को शांत कराया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि विद्यालय से मिले गेहूं में घुन लगा था, जिसे मिल में पिसवाने के लिए भेजा गया। इसी बीच मंगलवार को बच्चों के लिए खराब केला मंगाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि अधिक मात्रा में केले लाने पर दबने से कुछ खराब हो गए थे, जिन्हें अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन

बच्चों को अच्छे केले दिए गए। दबे हुए केले फेंकने के लिए रखे थे। वहीं, रसोइया से गेहूं धोकर ही पिसवाया जाता है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने बताया कि अब एमडीएम का संचालन ग्राम प्रधान की देखरेख में होगा। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed