ओबरा में रेणू नदी पुल के पास हादसा: सेल्फी लेने की कोशिश में किशोर समेत दो नदी में दो डूबे, तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:41 PM IST
सार
ओबरा में तैनात पुलिसकर्मी का भतीजा अंकित कुमार (16) पुत्र अशोक कुमार और ओबरा थाने में तैनात दीवान का भाई सुरेश मौर्य (25) पुत्र बेनी प्रसाद मौर्य एवं आशुतोष कुशवाहा (29) पुत्र विद्याधर कुशवाहा रविवार की सुबह रेणू नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान तीनों नए पुल के नीचे पानी में उतरकर सेल्फी लेने लगे।
विज्ञापन
ओबरा में रेणू नदी पुल के पास हादसा
- फोटो : संवाद