{"_id":"60ec83b74af66909824db56d","slug":"accident-in-sonbhadra-bike-rider-dies-in-road-accident-two-accomplices-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बल्कर की चपेट में आने से बाइक युवक सवार की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बल्कर की चपेट में आने से बाइक युवक सवार की मौत, दो साथी घायल
Mon, 12 Jul 2021 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:32 PM IST
सार
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शहीद स्थल के पास सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बल्कर की चपेट में आने से बाइक युवक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शहीद स्थल के पास सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बल्कर की चपेट में आने से बाइक युवक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाला के रेक्सहवा गांव निवासी दुर्गेश (33), मनीष विश्वकर्मा (30) और गोलू (24) बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शहीद स्थल स्थित रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार बल्कर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष और गोलू को गंभीर चोट आई। प्रारम्भिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने घरवालों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन