फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accident in private power project, injured condition critical

निजी पावर परियोजना में हादसा, घायल की हालत गंभीर

Tue, 01 Nov 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Accident in private power project, injured condition critical
अनपरा। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी पॉवर परियोजना में मंगलवार को हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

गरबंधा गांव के पूर्व प्रधान गंगा सागर बैसवार ने बताया कि उसका भाई प्रेमसागर बैसवार (42) परियोजना में ही कार्यरत था। करीब 23 वर्ष पहले बीमारी के चलते उसे बाहर कर दिया गया था। अपने वेतन, पीएफ सहित अन्य जानकारी के लिए वह मंगलवार को परियोजना क्षेत्र में गया था। वहां अचानक उसके सिर पर भारी वस्तु गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन उसे परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख पहले रेणुकूट और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed