{"_id":"5e664eb58ebc3ec9871b0971","slug":"abir-gulal-flew-a-lot-in-holi-s-bustling-procession-sonbhadra-news-vns515123651","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की हुड़दंग भरी बारात में खूब उड़े अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की हुड़दंग भरी बारात में खूब उड़े अबीर-गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। नगर में होली के पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम होली की हुड़दंग भरी बरात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग बैंड बाजों पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। पुराने आईटीआई स्कूल परिसर से निकली हुड़दंग भरी बारात बस स्टेशन होते हुए तहसील, कोतवाली, मां काली मंदिर रोड तक पहुंची। वहां से बरात वापस होकर संकट मोचन मंदिर के पास आई। यहां फाग गीतों के साथ ही अबीर गुलाल उड़ाकर बारात का समापन किया गया।
बरात में घोड़ा पर जहां दूल्हा सवार था, वहीं उसके आगे पीछे बराती चल रहे थे। दूल्हे के साथ रिक्शे पर दहेज में सामान के रूप में टूटे बक्से, टूटे पंखे, टूटी चारपाई के अलावा गंदे कपड़े और अन्य सामग्री देख लोगों के कहकहे छूटते रहे। बारात में जमकर आतिशबाजी की गई। इसकी अगुवाई भोला सोनी, मोती अग्रहरी, गोपाल प्रसाद अग्रहरि, रंजू, सुमित, अनूप बाबू ने किया। कहीं कोई अप्रिय स्थिति न आने पाए, इसके लिए बारात के साथ पुलिस की टीम बनी रही।