फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abhinav becomes topper of class 10th with 99.2 percent marks, Aniket tops class 12th

Sonebhadra News: 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ अभिनव बने दसवीं के टॉपर, 12वीं में अनिकेत अव्वल

Tue, 14 May 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Abhinav becomes topper of class 10th with 99.2 percent marks, Aniket tops class 12th
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले के होनहारों ने सफलता का कीर्तिमान रचा है। सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर के अभिनव कुमार जायसवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर दसवीं में पहला स्थान पाया। 97.8 प्रतिशत के साथ सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा की अक्षरा उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं 12वीं में सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा के ही अनिकेत शाह को सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। सोमवार को सुबह 12वीं का परिणाम घोषित हुआ। इसके कुछ देर बाद ही दसवीं का रिजल्ट भी जारी हो गया। परीक्षार्थी सारे काम छोड़कर अपना रिजल्ट जानने की कोशिश में जुट गए। जिले में सीबीएसई के 30 विद्यालयों में 6891 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। ऊर्जांचल के स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की श्रेष्ठता सूची में दबदबा कायम रखा है। परिणाम के बाद परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल के अभिनव रहे अव्वल
सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर: कक्षा दसवीं में सेंट जोसेफ स्कूल के अभिनव कुमार ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। सयूरी खरे को 97.2, भौमिक एस को 97 प्रतिशत अंक मिले। इंटर में अंकित 96, करिश्मा सिन्हा रॉय 94.6, वत्सल वैभव ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में दसवीं के छात्र चंदन ने 97.4, संजय यादव ने 96.2 व शादाब नय्यर खान ने 94 प्रतिशत अंक पाया है।
बारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्र अविनाश मौर्या ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। देव बाबू ने 94, निशा केसरी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग के छात्र लवकुश प्रसाद ने 86, जान्शु गुप्ता ने 84.8, आकांक्षा पांडेय ने 83.6, प्रियंका गुप्ता ने 81.6 और आकाश पांडेय ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में दसवीं की छात्रा खुशी साहनी ने 90.6 प्रथम, अदिति सिंह 89 ने दूसरा, अनन्या पटेल ने 88.4, बारहवीं के विज्ञान वर्ग में हर्ष पटेल 93.2 प्रथम, अंकित कुमार 90.6 दूसरा, प्रिंस कुमार जायसवाल ने 86 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया।

संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल की दिशिता सिंह ने 96.6 फीसदी अंक अर्जित कर 10वीं में टॉप किया तो वंदना देवांगन एवं रुद्राक्षी ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। अशिता शुक्ला ने 95.2 फीसदी के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सभी को बधाई दी।
बताया कि 160 छात्रों में से कुल 38 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर से कुल 110 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। इसमें 98.1 ने सफलता पाई। सिमरन कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, संध्या को 90 फीसदी, 89.6 प्रतिशत के साथ संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ला ने परीक्षा फल पर प्रसन्नता व्यक्त किया। एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई के 12वीं में कीर्ति बंसल 96.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अमन कुमार सिंह 96, अर्पिता सिंह 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। दसवीं हाईस्कूल में कुमारी साक्षी को 97.2, चैताली जायसवाल को 96.8, मिताली जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक पाया।

रिजल्ट देखकर चहके मेधावी, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
सीबीएसई के नतीजे घोषित होने के बाद मेधावियों ने खुशी मनाई। स्कूलों में पहुंचकर अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्कूलों में टॉपर छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र भारत भूषण ने मानविकी शाखा में 96 प्रतिशत अंक पाया। दिव्या पांडे ने 95.8 के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहीं। दसवीं में आतिश यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ पहला और देवा सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया।
विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. आलोक सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। सनबीम स्कूल के दसवीं में द्विव्यांशी जायसवाल और प्रख्यात कुमार को 96, निधि यादव को 95.6 प्रतिशत,अंक मिले। वहीं 12वीं में अदिती सिंह 93.4, दीक्षा गुप्ता 92.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहले व दूसरे स्थान पर रहे। निदेशक मुकेश सिंह, संदीप चौरसिया, रितेश चौरसिया व प्रधानाचार्य श्वेता यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
श्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पसहीं कलां व राॅबर्ट्सगंज की दसवीं में नितिन जायसवाल 93, अंजनेय प्रजापति 90, बारहीं में रानी सुप्रिया 92 और गुंजन शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक पाया। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश में 12वीं के छात्र सत्यम सिंह राजपूत 92, विपिन कुमार मौर्या 91.8, अनुज कुमार 90 प्रतिशत अंक पाया।
कुल पंजीकृत 178 छात्र-छात्रा में 105 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में पूर्विका 91.2, मंजीत सेठ 90.5 और आशुतोष 90 को प्रतिशत अंक मिले। पंजीकृत 163 में से 80 छात्र-छात्राओं ने 75 से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मां वैष्णो माॅडर्न पब्लिक स्कूल राॅबर्ट्सगंज में दसवीं कक्षा में श्रद्धा चौबे ने 95, शाश्वत चौबे ने 93, आकाश सिंह व अक्षरा सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक पाया। इंटर में हिमांशु गिरी 92.6, अमन पाठक 91, शशांक त्रिपाठी ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कया। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक कृष्णानंद मिश्रा, विशेष कुमार पाठक, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में दसवीं के 82 और बारहवीं के 76 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बैठे थे। इसमें 87.88 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। अनन्या शुक्ला ने पीसीबी संवर्ग में 93.6 प्रतिशत और आशीष रावत ने पीसीएम सवंर्ग में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पाया।
दसवीं में अस्मि सिंह को 96, सर्वस्व पांडेय को 93.8, सौम्या कनोडिया को 89 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद, प्रधानाचार्य डाॅ. एसके चाैबे आदि ने बधाई दी। संत जोसेफ कांवेंट हाईस्कूल राॅबर्ट्सगंज के छात्र संकल्प त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन सिंह ने 94.80 और मीमांशा देव मिश्रा ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अधिकांश स्कूलों का शत-प्रतिशत परिणाम
रेणुकूट नगर के विद्यालयों का शानदार परिणाम रहा है। निर्मला कॉन्वेंट हाईस्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर एलिना ने बताया कि उनका 10वीं और 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के विज्ञान वर्ग के 12वीं के छात्र आयुष केसवानी ने 97 फीसदी अंक पाकर नगर में टॉप किया है। वहीं आयुषी गुप्ता 96.6 फ़ीसदी के साथ दूसरे व विकास सिंह 96.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वाणिज्य वर्ग में शिवम मावंडिया 96 फीसदी के साथ पहले, अंशिका सिंह 95.8 फीसदी के साथ दूसरे व कृति सिंह 95.4 के साथ तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 10वीं में गगन राज मिश्रा ने 97.6 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। वहीं कुमुद पांडेय ने 96.4 व रुद्र प्रताप सिंह ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किया हैं। संत एबीआर पब्लिक स्कूल का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने बताया कि दसवीं में कुल 131 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 14 छात्रों ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। शिवम गुप्ता ने 95 फीसदी अंक पाकर दसवीं में टॉप किया। दीपांजलि 92.4 व रिया सिंह 91.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इंटर में कुल 103 छात्र परीक्षा में शामिल है। सभी ने सफलता पाई है।
वाणिज्य वर्ग की छात्रा शुभांगी सिंह ने 95 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। विद्यालय की छात्रा पिंकी यादव 91.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरे व रुचि सिंह 91 फ़ीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह ने सभी छात्रों व अध्यापकों को बेहतर परिणाम आने पर बधाई दी है।

केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर का भी परिणाम सच्चा सत्र रहा है विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने बताया कि कक्षा दसवीं में कुल 135 छात्र शामिल हुए जिसमें सभी ने सफलता पाई है, विद्यालय के 30 छात्रों ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं। विद्यालय के छात्र आशुतोष कुमार 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले व हर्ष पाठक 95.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं में विद्यालय के छात्र यशराज सिंह 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले व विशेष कुमार सिंह 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed