{"_id":"63445fcc062cbd58682c71f6","slug":"abhay-of-khairahi-won-the-science-competition-sonbhadra-news-vns678415572","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रतियोगिता में खैराही के अभय कुमार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रतियोगिता में खैराही के अभय कुमार ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी पर सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें 226 बच्चों ने प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता देवरी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खैराही के अभय कुमार को प्रथम स्थान, कंपोजिट विद्यालय बनमहरी के सुशांत कुमार को द्वितीय स्थान और कंपोजिट विद्यालय मैझरोट के आकाश व कंपोजिट विद्यालय राजकिशन बस्ती के हरिओम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
इसी तरह चतुर्थ स्थान संयुक्त रूप से कंपोजिट विद्यालय पिपरहर के शीतला प्रसाद और कंपोजिट विद्यालय काचन की दीप्ति को मिला। खंड शिक्षाधिकारी देवमणि पांडेय ने 13 टॉप विजेताओं को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान रजनीश कुमार श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, शिवमूर्ति, अखिलेश देव पांडेय, मुजीब, छोटेलाल साहू, रमेश कुमार, जमिंद्र कुमार आदि रहे।