फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man who went to catch birds drowned in Dhandhraul

Sonebhadra News: पक्षी पकड़ने गया युवक धंधरौल बांध में डूबा, लापता

Sat, 09 Dec 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to catch birds drowned in Dhandhraul
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धंधरौल बांध में शनिवार को एक युवक डूब गया। काफी कोशिशों के बाद भी देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। युवक जलाशय में पक्षी पकड़ने गया था।
विज्ञापन

ऊंची खुर्द गांव निवासी शिवमूरत का पुत्र विकास (22) गांव के ही कुछ लड़कों के साथ धंधरौल बांध में पक्षी (चिड़िया) पकड़ने गया था। वे अपने साथ ट्यूब भी ले गए थे। चिड़िया पकड़ने के दौरान ट्यूब किनारे रख दिए थे। बताते हैं कि पक्षियों के पीछे भागने के दौरान विकास बांध के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अन्य युवक बाहर आ गए और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उस ओर दौड़े, तब तक विकास गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। पन्नूगंज थाना के इंस्पेक्टर केदारनाथ मौर्या का कहना है कि जाल डालकर डूबे युवक की तलाश की जा रही है। चोपन से गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed