फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man who went fishing died due to drowning in a boat

Sonebhadra News: मछली मारने गए युवक की बंधी में डूबने से मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing died due to drowning in a boat
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के महुआटोला में मछली मारने गए युवक की बुधवार को बंधी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

कुदरी के महुआ टोला में देवनगर बंधी में बुधवार की सुबह रमाशंकर गोंड (30) पुत्र रूपलाल मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बंधी में मछली मारते समय रमाशंकर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उनमें कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रामदास ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed