फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man was tied up and beaten, his head was shaved, his face was smeared with lime, a garland of shoes was hung around his neck, and he was paraded while half-naked.

Sonebhadra News: युवक को बांधकर पीटा, सिर मुंडवाया, चेहरे पर चूना पोतकर पहनाई जूते की माला, अर्धनग्न कर घुमाया

Fri, 07 Aug 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man was tied up and beaten, his head was shaved, his face was smeared with lime, a garland of shoes was hung around his neck, and he was paraded while half-naked.
बभनी के करकच्छी में युवक का सिर मुड़वा कर चूना पोतते आरोपी और अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : सांकेतिक
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ अमानवीय हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहले बांधकर पिटाई की गई। फिर बाल मुंडवाते हुए चेहरे पर चूना पोता गया। जूते-चप्पल की माला पहनाकर पिटाई कर अर्धनग्न हाल में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी बभनी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शुक्रवार को भाई की तहरीर पर बभनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे छेड़खानी से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनका भाई (27) बाइक से बभनी बाजार गया था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में करकच्छी गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पकड़ कर एक मकान में ले गए। वहां उसकी बांधकर पिटाई की गई। बाल मुंडवाते हुए उसके चेहरे पर चूना पोतकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद पीटते हुए अर्धनग्न हालत में गांव घुमाया गया। प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई गई। जानकारी मिलने पर परिवार वाले बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, तब युवक को छोड़ा गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में बभनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed