{"_id":"67ab845afd8122725e088845","slug":"a-young-man-was-going-on-the-railway-track-wearing-earphones-died-after-being-hit-by-a-goods-train-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124235-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक, मालगाड़ी से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक, मालगाड़ी से कटकर मौत
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। वह हिंडाल्को में अप्रेंटिस कर रहा था। ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर जाते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से झारखंड के गढ़वा निवासी शुभम कुमार पांडेय (25) पुत्र वीरेंद्र पांडेय राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के तहत अप्रेंटिस कर रहा था। मंगलवार की दोपहर में वह लंच के बाद लगभग 2 बजे अपने कमरे से रेलवे लाइन पकड़कर चाचा कॉलोनी की ओर जा रहा था।
इसी दौरान वह चोपन की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसे पटरी पर चलते देखकर काफी शोर मचाया गया, मगर कान में ईयरफोन लगने की वजह से उसे किसी की आवाज नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।