फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man died due to drowning in a pond

भसीड़ तोड़ते तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning in a pond
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ गांव में शनिवार को तालाब में भसीड़ (सफेद कमल की जड़ में फलने वाली सब्जी) तोड़ते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की आपसी सहमति पर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बैजनाथ ग्राम निवासी राजेश (18) पुत्र बबोली शनिवार को ढाई बजे तालाब से भसीड़ तोड़ने गया था। भसीड़ तोड़ते समय वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद युवक को निकाला गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे लेकर घोरावल स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन शव लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, राजस्व विभाग के सुरेंद्र अग्रहरि बैजनाथ गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि राजेश तालाब में सफेद कमल की जड़ में मिलने वाली भसीड़ नामक सब्जी निकालने के लिए तालाब में घुसा था। भसीड़ तोड़ते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed