फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man beat his maternal uncle-in-law to death with a stick at his in-laws' house.

Sonebhadra News: ससुराल में युवक ने ममेरे ससुर की लाठी से पीटकर हत्या की

Sat, 25 Oct 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man beat his maternal uncle-in-law to death with a stick at his in-laws' house.
दुद्धी। कस्बे से सटे मलदेवा गांव में बृहस्पतिवार की रात साढ़े 12 बजे दामाद ने ममेरे ससुर की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। उसने बीच बचाव करने आई सास और ममेरी सास की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घरवालों के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव निवासी दारा प्रसाद की ससुराल मलदेवा गांव में है। दो दिन पहले वह ससुराल आया था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह अचानक उठा और घर से बाहर निकलकर अपनी सास ललिता की मां से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। ललिता के अनुसार, इसी दौरान बिरहा सुनने जा रहे बगल में रहने वाले ममेरे ससुर के चचेरे भाई उमेश पठारी (52) ने उसे टोका तो दारा ने उन पर हमला कर दिया। लाठी से उमेश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने पहुंची उमेश की पत्नी तारा और ललिता की भी पिटाई कर दी। मौके पर जुटे लोगों ने उमेश को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ राजेश कुमार राय और कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दारा प्रसाद कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा है। तीन दिन पहले भी उसने पड़ोसियों से झगड़ा किया था। ललिता के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका एक सप्ताह से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

---
वर्जन...
हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को सामान्य चोट लगी है। आरोपी दारा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed