{"_id":"68fd2b0cdd18370b650011a3","slug":"a-vehicle-carrying-pilgrims-overturned-in-a-ditch-injuring-19-people-including-three-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-136385-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में पलटा, तीन बच्चों समेत 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में पलटा, तीन बच्चों समेत 19 घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल का अस्पताल में उपचार करते कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के पहाड़ी मार्ग पर शुक्रवार की रात श्रद्धालुओं से भरा वाहन (पिकअप) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। सभी प्रसिद्ध जिरही माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। चोपन सीएचसी से 13 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जमुअल निवासी रामलाल (20) के परिवार के लोगों ने जिरही माता मंदिर पर मन्नत मांगी थी। शुक्रवार को रामलाल के परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ पिकअप से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर गए थे। रामलाल ने बताया कि देर शाम घर लौटते समय सेमिया के आगे पहाड़ी रास्ते पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. आकाश ने बताया कि ज्यादातर घायलों को सिर और सीने में चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
वहीं, हादसे की सूचना पाकर सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी चोपन सीएचसी पहुंचे और घायलों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि करीब 20 लोग पिकअप में सवार थे। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
--
हादसे में ये घायल हुए
पिकअप पलटने से रामलाल (20), उसकी मां इशरावती, मौसी हरदोई जिले के सेमरा चौराहा निवासी रीना (30), नानी कांति देवी (65), मामा बरगवां निवासी नागेंद्र, अमरावती (28), वेदवंती (10), ममता (30), रामटहल (32), कमलेश्वर (30), विजेंद्र (24), नीतू (8), प्रीति (25), रामनारायण (60), भुनेश्वर (65), बच्चन (60), सविता (50), अंशिका (7) और चालक अवधेश शामिल हैं। इसमें कांति देवी की हालत गंभीर बताई गई है। बाकी घायलों के सिर, पैर, हाथ में चोटें लगी हैं। मेडिकल कॉलेज और चोपन सीएचसी में घायलों का इलाज चल रहा है।
-- -
अस्पताल में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
हादसे की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे रामलाल के मामा सत्येंद्र विश्वकर्मा ने मेडिकल काॅलेज में अव्यवस्था की शिकायत की। कहा कि अलग-अलग स्थानों पर घायलों को रखा गया है, जिससे उनकी देखभाल में परेशानी हाे रही है। मां कांति देवी को तीसरे तल पर भर्ती किया गया है। उनका सीटी स्कैन कराना है, मगर तीसरे तल से लाने और ले जाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।