{"_id":"68fbc8e4ecd0405c8d070837","slug":"a-three-year-old-girl-was-raped-by-a-teenager-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136346-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
सोनभद्र/कोन। कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 22 अक्तूबर को गांव का 15 वर्षीय किशोर खेलते समय बच्ची को अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया।
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार तीन साल की मासूम दोपहर में अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच वहां गांव का एक किशोर पहुंचा और उसे बहलाकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद उसकी मां बाहर आई तो बच्ची वहां नहीं थी। पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर वह आरोपी के घर पहुंची तो उसकी बेटी रो रही थी और उसे रक्तस्राव हो रहा था। तत्काल परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए और इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी इसी तरह का दुष्कृत्य किया था लेकिन एक ही समुदाय का मामला होने के कारण कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।
पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोन के करबला वाले रास्ते से आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया गया है।