{"_id":"5f9b8f698ebc3e9b8f2e6ad7","slug":"a-team-of-wild-elephants-reached-sonbhadra-again-from-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से फिर सोनभद्र पहुंचा जंगली हाथियों का दल, मचा हड़कंप, एक महीने पहले भी मचाया था उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से फिर सोनभद्र पहुंचा जंगली हाथियों का दल, मचा हड़कंप, एक महीने पहले भी मचाया था उत्पात
Fri, 30 Oct 2020 09:28 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव में गुरुवार की रात अचानक करीब डेढ़ दर्जन हाथियों का झुण्ड पहुंच गया। झुंड पहुंचते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बभनी वन क्षेत्राधिकारी को दी।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी की टीम गांव पहुंच कर हाथियों को जंगलों में खदेड़ने में जुट गई। हाथियों का चिंघाड़ सुनते ही ग्रामीण सहम गए। हाथियों ने रम्पाकुरर गांव में शंकर प्रसाद, हीरामन, शंकुतला देवी और चीतामन के धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के डर से गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
अगस्त माह में भी हाथियों के झुंड ने सीमावर्ती गांवों डूमरहर, रंपाकुरर, नवाटोला, महुआदोहर,मंगरमाड में ग्रामीणों की फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाया था। काफी समय बाद वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को जगलों में खदेड़ने में कामयाब हो सकी।
विज्ञापन
लगातार दो वर्षों से हाथियों का झुण्ड सीमावर्ती गांवों में उत्पात मचाने के बाद वापस हो जा रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया और न ही आज तक विभाग द्वारा किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति ही दी गई।
वनक्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि रंपाकुरर गांव में हाथियों के होने की सूचना मिली है। वह स्वयं टीम के साथ निगरानी में लगे हैं। झुण्ड से ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना भी मिली है।