{"_id":"686eae8ed61ae49ce8038f5e","slug":"a-teacher-going-to-school-died-in-a-collision-between-two-bikes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131019-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो बाइक की टक्कर में स्कूल जा रहे शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो बाइक की टक्कर में स्कूल जा रहे शिक्षक की मौत
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बुधवार को घर से स्कूल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बरगवां थाना क्षेत्र भौड़ार गांव में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक में टकरा गई।
जियावन थाना क्षेत्र में स्थित नौढ़िया वीरान गांव निवासी शिव कुमार आदर्श शिक्षक के पद पर यूपी बाॅर्डर पर स्थित करैला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। प्रतिदिन वह नौढ़िया वीरान से विद्यालय आते-जाते थे।
सुबह रोज की तरह शिवकुमार घर से बाइक लेकर विद्यालय के लिए निकले थे। काशीमोड़ भौड़ार पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में शिवकुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
घटना के बाद उन्हें राहगीरों की ओर से इलाज के लिए बरगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार आदर्श (47) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया शिवकुमार मूलतः गांव जवा, जिला रीवा के रहने वाले थे। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।