फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A security guard standing on his scooter on the roadside and talking to someone died after being hit by a truck

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे स्कूटर खड़ा कर बात कर रहे सुरक्षाकर्मी की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A security guard standing on his scooter on the roadside and talking to someone died after being hit by a truck
रेणुकूट मुख्य बाजार में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। वह सड़क किनारे स्कूटर खड़ा कर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी स्कूटर ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को चालक सहित स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी हरदेव सिंह (55) हिंडाल्को के सुरक्षा विभाग में कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह वह अपने आवास से निकलकर मुख्य मार्ग पर किसी कार्य से आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान वह मुख्य मार्ग पर ही किनारे खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान शक्तिनगर की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर में धक्का मार दिया। स्कूटर पर बैठे हरदेव सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उन पर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरी स्कूटर ट्रक में फंसकर घिसटते हुए कुछ दूर तक चली गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वाहन को पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया। सूचना पर टीम निशा बबलू सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।

पिपरी एसओ नागेश सिंह और रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने मौके पर लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed