फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A new transformer was installed after the uproar

Sonebhadra News: हंगामे के बाद लगाया नया ट्रांसफॉर्मर

Wed, 04 Jun 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A new transformer was installed after the uproar
बीजपुर। स्थानीय बाजार में लगा ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड के कारण जल गया था। लोगों के हंगामे के बाद बुधवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया। बृहस्पतिवार से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण पिछले पांच दिनों से आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

बीजपुर में लगे ट्रांसफॉर्मर से बीजपुर बाजार, शांतिनगर, राय काॅलोनी क्षेत्र में आपूर्ति होती है। लोड अधिक हाेने के कारण पांच दिन पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया था। तब से संबंधित इलाकों में आपूर्ति ठप थी। पानी का संकट भी गहरा गया था। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल उपभोक्ताओं ने मंगलवार को हंगामा भी किया था। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया तेज हुई। बुधवार को नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। एजीएम एचआर वीके पांडेय ने बताया कि 549 ग्रामीणों का कनेक्शन रिकाॅर्ड में है, जबकि सैकड़ों लोग अवैध बिजली जला रहे हैं। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि काॅमर्शियल लाइट काटकर ओवरलोड कम करें। इसकी वजह से लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना न पड़े। क्षेत्र में अधिकांश लोग घरेलू कनेक्शन का काॅमर्शियल उपयोग कर रहे हैं। इस कारण ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed