फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A mute minor girl who went to defecate was raped, case registered

Sonebhadra News: शौच करने गई गूंगी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
A mute minor girl who went to defecate was raped, case registered
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दिव्यांग (सुनने व बोलने में अक्षम) लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता के घरवालों के मुताबिक उसकी पुत्री की उम्र 13 वर्ष है। वह न तो बोल पाती है और न ही उसे सुनाई देता है।
विज्ञापन

बताया कि उनकी पुत्री 11 मार्च की शाम छह बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक उसकी नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता करीब रात 11 बजे घर पहुंची और इशारों में आपबीती बताई। पीड़िता के घर वालों ने मामले की तहरीर दुद्धी कोतवाली में दी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed