फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A master plan will be made for the planned development of Anpara and Obra

Sonebhadra News: अनपरा और ओबरा के सुनियोजित विकास के लिए बनेगी महायोजना

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A master plan will be made for the planned development of Anpara and Obra
सोनभद्र। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की 50वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें 14 करोड़ से निर्माण कार्य कराने की सहमति प्रदान की गई। साडा की सीमा में आने वाले 50 हजार से अधिक आबादी वाले नगरीय क्षेत्र ओबरा और अनपरा के लिए अमृत-2 के तहत महायोजना बनाने का भी निर्णय लिया। इसका प्रस्ताव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ को भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में साडा की गजराज नगर ओबरा में स्थित भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। तेजी से बढ़ती आबादी की जरूरतों के आधार पर अनपरा और ओबरा में सुनियोजित विकास के लिए महायोजना बनाने का भी निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शीघ्र नगर नियोजक को भेजा जाय। इस दौरान साडा के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पेयजल, सड़क, सफाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च करने पर सहमति बनी। पूर्व से चल रहे कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में साडा की सचिव व सीडीओ जागृति अवस्थी, गैर सरकारी सदस्य केसी जैन, डॉ. धर्मवीर तिवारी, अनपरा और ओबरा परियोजना के सीजीएम पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000


नाली, खड़ंजा, सीसी रोड के लिए प्रस्ताव मांगे गए
बभनी। विकासखंड के ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें नए वित्तीय वर्ष में विकास की रूपरेखा तैयार की गई। गांवों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड के कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक के प्रारंभ में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों को पढ़कर सुनाया गया। नए सत्र में होने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी। टीबी नियंत्रण के लिए सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई। एडीओ सहकारिता अजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में बताया कि 15396 परिवार समूह से जुड़े हुए हैं। महिलाएं समूह के माध्यम से अपने रोजगार को बढ़ा रही हैं। एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों में कराए गए सीसी रोड, नाली, पुलिया और सार्वजनिक शेड निर्माण, सोलर पंप, हाईमास्ट लाइट आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि अगर किसी गांव में पानी की समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं। बीडीओ अजीत कुमार यादव ने आवास, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के बारे में जानकारी दी। कहा कि पीएम आवास के लिए सर्वे चल रहा है। इसमें किसी का नाम न छूटे। अगर कोई सुविधा शुल्क की मांग करता है तो इसकी सूचना दें। ब्लॉक प्रमुख बेबी राजन सिंह ने सभी का आभार जताया। बैठक में अवर अभियंता काशीनाथ यादव, गौरव दीक्षित, प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह, विजय शंकर यादव, जेपी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed