Sonebhhadra News: गांजे की बड़ी खेंप पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार, एसओजी, सर्विलांस टीम को मिली कामयाबी
इनोवा कार से 95 किलो गांजा लेकर जाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। एसओजी, सर्विलांस और पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली और तीन तस्कर इनके हत्थे चढ़े। बताया जा रहा है कि ये मादक पदार्थ ओडिशा से ला रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी, सर्विलांस व थाना पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम में तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से 95 किलो गांजा और एक इनोवा कार बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।एएसपी कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने शनिवार शाम करीब 3:40 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा से रनटोला मार्ग पर पुलिया के पास घेरेबंदी की।
एक इनोवा क्रिस्टा की तलाशी ली गई तो उसके अंदर पांच बोरियों में रखा 95 किलो गांजा रखा मिला। यह गांजा मथुरा ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रौची बांगर निवासी गौरव कुमार, सोनू माथुर और थाना बलदेव निवासी दिनेश उर्फ देव चौधरी के रूप में हुई।
उनके पास से चार मोबाइल फोन और 3610 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सौरभ सिंह, दिनेश उर्फ सीओ और देवेंद्र उर्फ देव चौधरी के कहने पर ओडिशा के संभलपुर से गांजा लाने गए थे। वहां स्वदीन नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने गांजा इनोवा में लोड कर उन्हें सौंपा।
लेन-देन का भुगतान क्यूआर कोड से किया गया था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गौरव कुमार पर पहले से ही मथुरा के गोविंदनगर थाने में डकैती व गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पिपरी थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी इंचार्ज रेणुकूट राजेश चौबे आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.