फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A fine of Rs 4.50 lakh was imposed on eight vehicles

Sonebhadra News: आठ वाहनों पर 4.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया

Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 4.50 lakh was imposed on eight vehicles
अनपरा। पिपरी सीओ और एआरटीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम हाईवे पर राख का ओवरलोड परिवहन कर रहे 8 वाहनों पर 4.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया। वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे पर ट्रांसपोर्टरों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन


क्षेत्र में ओवरलोड राख परिवहन पर लगाम नहीं लग पा रही है। ट्रक और हाइवा में गीली व ओवरलोड राख भरकर परिवहन किया जा रहा है। इससे राख हाईवे पर गिर रही है। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। बृहस्पतिवार की देर शाम पिपरी सीओ अमित कुमार और एआरटीओ राजेश्वर यादव के नेतृत्व में अनपरा पुलिस ने हाईवे पर पैदल गश्त की और राख परिवहन कर रहे वाहनों के कागजात की जांच की गई। इसमें 8 वाहन ओवरलोड व नियम विरुद्ध राख परिवहन करते पाए गए। इस पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। इस दौरान हाईवे किनारे खड़े वाहनों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed