फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A female passenger was raped in the toilet of the railway station, the case had to be registered 300 km away

Sonebhadra News: रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला यात्री से दुष्कर्म, 300 किमी दूर जाकर दर्ज कराना पड़ा केस

Wed, 10 Sep 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A female passenger was raped in the toilet of the railway station, the case had to be registered 300 km away
शक्तिनगर। जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला यात्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को केस दर्ज कराने के लिए 300 किमी दूर कटनी जाना पड़ा। सिंगरौली में जीआरपी थाना नहीं है। आरोपी वाहन स्टैंड के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मुकदमे के अनुसार, बताया गया कि 25 वर्षीय महिला यात्री अपने पति के साथ जबलपुर-इंटरसिटी से सिंगरौली पहुंची थी। यहां से दंपती को चोपन जाना था। रात करीब 12.30 बजे महिला यात्री के पति चाय लेने स्टेशन के बाहर गए थे। इसी बीच महिला यात्री प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी भाग सिंगरौली-बरगवां छोर स्थित शौचालय में गई थी। अकेली महिला को शौचालय की ओर जाता देख वाहन स्टैंड का कर्मचारी देवालाल साकेत (25) ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने सिंगरौली स्टेशन की जीआरपी चौकी में शिकायत की, लेकिन यहां महिला पुलिस और जिम्मेदार अधिकारी के अभाव में दिक्कत हुई। दंपती को सिंगरौली से चोपन जाना था, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने के लिए वापस कटनी ले जाया गया। कटनी जीआरपी में महिला एसआई के नहीं होने से जबलपुर से एसआई संजीवनी राजपूत को कटनी बुलाया गया। एसआई संजीवनी राजपूत ने बताया कि महिला के बयान के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed