फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A change of mindset towards women

महिलाओं के प्रति सोच बदली

Mon, 19 Sep 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Mon, 19 Sep 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
A change of mindset towards women
राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर काॅलेज में महिला शिक्षा सुरक्षा और सशक्तीकरण संगोष्ठी में उपस्थित लोग।
महिलाओं के प्रति पुरानी परंपरावादी विचारधारा को छोड़कर नए युग का सूत्रपात करना होगा। वैसे यह बदलाव आ रहा है। यह बातें महिलाओं के सम्मान में अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी में कही गईं। शिक्षित, सशक्त और सुरक्षित विषय पर संगोष्ठी में नारी सुरक्षा पर राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर कालेज में हुए समारोह में महिलाओं और छात्राओं को सरकार की तरफ से उनके हित में चलाई जा रही प्रदेश की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पेंशन, लैपटाप, पोषाहार और सुरक्षा के लिए संचालित 1090 योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी सीबी सिंह, एसपी लल्लन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि लड़कियों में अनुशासन और सीखने की क्षमता पुरुषों से ज्यादा होती है। नारी जागरूकता और परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुरानी परंपरावादी सोच में परिवर्तन आ रहा है। लड़कियों की शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। कहा, जीवन एक रथ के दो पहिए के समान है। बिना सामंजस्य के समाज नहीं चल सकता।
विज्ञापन


महिलाओं या किसी भी वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार और सहनशीलता जरूरी है। संस्कार अच्छे नहीं रहे तो पाश्चात्य सभ्यता हावी हो जाएगी। आयोजन के लिए उन्होंने अमर उजाला के प्रति आभार जताया। एसपी लल्लन सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रही 1090 योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अपराधी समाज के लिए कलंक हैं, उन्हें दंडित कराना जरूरी है। बोले, नारी सशक्तीकरण तभी होगा जब उनकी शिक्षा और सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ महेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं, इसके  लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शिक्षक भोलानाथ मिश्रा ने किया। संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. आरबी गौतम, डीआईओएस प्रभुराम चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह और महिला उप निरीक्षक शोभा पांडेय ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी दी। यहां बीएसए मनभरन राम राजभर, प्रोवेशन अधिकारी रितेश बिंदल, समाज कल्याण अधिकारी, कवियत्री रचना तिवारी, उषा सिंह, सीओ सिटी सचि्चदानंद, नेसार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed