उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी सोनभद्र राजन दूबे रविवार को जिले में आए। उन्होंने करमा धर्मशाला में करमा ब्लाक न्याय पंचायत की बैठक ली। इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की गई। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि पूरे जिले में लगातार कांग्रेस कमेटी का गठन कर रही है, चाहे वह ब्लॉक स्तर पर हो चाहे वह न्याय पंचायत स्तर पर हो हम बूथ लेवल तक जाएंगे और जल्द ही पूरे जिले में पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस हर बूथ पर खड़ी होगी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभारी सोनभद्र का माल्यार्पण कर स्वागत करमा थाने के पास से पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया और नारे के साथ उनको कार्यक्रम स्थल तक ले आए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीधर पांडेय ने कहा कि न्याय पंचायतों व बूथ कांग्रेस कमेटी को बनाया जा रहा है जल्द ही हम बूथ लेवल तक कमेटी तैयार कर लेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा, जिला महासचिव विनोद तिवारी, राजबली पांडे, ब्लॉक घोरावल अध्यक्ष लल्लू पांडे, विनोद शास्त्री ,युवा कांग्रेस के त्रिपुरारी मिश्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कर्मा इंद्रजीत शुक्ला ,श्रीकांत मिश्रा ,सूरज वर्मा, ओम प्रकाश भारती, रमेश कुमार ,अमित पांडे,दसरथ त्रिपाठी, चंद्र भूषण शुक्ला शिवदत्त पांडे, बंदना ,मिथिलेश कुमार चौबे, शंकर पांडे ,राम नरेश गौड़ ,राम कुमार ,पवन कुमार मौर्य, उपस्थित रहे ।