फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साखू की सौ बल्ली रेशम विभाग की फर्म से जब्त

साखू की सौ बल्ली रेशम विभाग की फर्म से जब्त

Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। वन रेंज के मनबसा जंगल में स्थित राजकीय टसर रेशम फर्म के कैंपस से वन विभाग ने साखू समेत विभिन्न प्रजातियों की सौ बल्ली बरामद की है। संयुक्त वन प्रबंधन समिति के लोगों की पहल पर हुई कार्रवाई के बाद इलाके के लोग हतप्रभ रह गए हैं। फर्म में दो स्थानों पर पचास-पचास की संख्या में रखी गई बल्ली कुछ तो फर्म के अंदर से काटी गई है तथा कुछ बाहर से काटकर अंदर रखने की बात कही जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में बल्ली बरामदगी में किसने इसे कटवाया तथा वन विभाग के लोग इस दौरान क्या करते रहे यह प्रश्न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज के अंतर्गत राजकीय टसर रेशम फर्म के परिसर से कीमती साखू की बल्लियों का एक बड़ा जखीरा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के लोगों ने मंगलवार की भोर में बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में किसी राजकीय परिसर से बल्लियों की बरामदगी होने पर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। सोमवार को ही संयुक्त वन प्रबंधन समिति के लोगों को पता चला कि रेशम विभाग के फर्म में बड़ी मात्रा में लकड़ियां रखी गई हैं। इसकी छानबीन के लिए अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में लोग फर्म में रात में ही पहुंच गए। 20 हेक्टेयर के जंगल में फैले इस फर्म की तलाशी लेते-लेते समिति के लोग परेशान हो गए। मगर बाद में उनको सफलता मिली। फर्म के उत्तरी छोर पर नाले में बड़ी मात्रा में बल्ली बरामद हुई। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से फर्म की तलाशी शुरू हुई तो दक्षिणी छोर पर लकड़ियों का एक और टाल लगा मिला। इसके बाद समिति के लोगों ने उच्चाधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी तो वन विभाग की टीम ने दोपहर के वक्त इस माल की बरामदगी कर ली। फर्म के भीतर तथा बाहर बड़ी मात्रा में साखू के पेड़ों के ठूंठों की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कहा जा रहा है कि रेशम विभाग का यह फर्म अवैध लकड़ियों की तस्करी का अड्डा है। संयुक्त वन प्रबंधन समिति के लोगों की मानें तो जितने ठूंठ दिखाई दे रहे हैं मगर उतनी मात्रा में लकड़ियां बरामद नहीं हुई हैं। इससे यह साफ है कि इससे पूर्व भी लकड़ियों को काटकर ठिकानें पर लगाया जा चुका है। समिति के लोगों ने लकड़ियों के काटे जाने को लेकर जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि लकड़ी बरामद की जा चुकी है। कटान कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed