{"_id":"63-91994","slug":"Sonbhadra-91994-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार
Sonbhadra
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान होटल, ढाबा संचालकों में खलबली मच गई। मंगलवार को राबर्ट्सगंज के रोडवेज बस स्टैंड में तीन युवक नशीले पदार्थ के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी मंदिर के पास खड़े थे। पकड़े गए लोगों के पास से डायजपाम बरामद हुआ। आरोपियों का एनडीपीएस के तहत चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रामबहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में सोमवार की रात्रि इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला, चौकी इंचार्ज सीताराम यादव, एसआई जेपी द्विवेदी फोर्स के साथ अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों, होटलों और ढाबों पर छापेमारी की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ की। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड में सब इंस्पेक्टर हरेराम मौर्य फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रहे थे। उसी वक्त मंदिर के पास खड़े तीन युवक खिसकने लगे।
संदेह होने पर जवानों ने युवकों को पकड़ लिया। एसआई हरेराम मौर्य ने बताया कि पकड़े गए जमगाई निवासी सुरेश, कैलाश, अरुण के पास से 40-40 ग्राम डायजापाम बरामद हुआ है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथियों की खोजबीन की जा रही है।