{"_id":"63-91992","slug":"Sonbhadra-91992-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला, रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला, रोष
Sonbhadra
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक पर मंगलवार को सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री वेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंका। मुलायम को आतंकियों का संरक्षक कहने पर भड़के। सपाइयों ने वेनी प्रसाद को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मांगें पूरी न होने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन की चेतावनी दी।
सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का एक मंत्री मुलायम सिंह पर झूठा आरोप लगाता है कि आतंकवादियों से संबंध है। बावजूद इसकेे कांग्रेस हाईकमान ने झूठा बयानबाजी करने वाले मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया। नगर अध्यक्ष रोशन खां ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुस्लिम हितों की बात करते हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री वेनी प्रसाद उन्हें आतंकी ठहरा रहे हैं। कहा कि वेनी प्रसाद को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर गैर जिम्मेदराना बयान देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कांग्रेस सरकार मुसलमानों की हितैषी नही है। सांसद प्रतिनिधि राहुल कोल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के विरुद्ध गलत बयानबाजी की है, ऐसे मंत्री को पद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विकास मित्तल, राम प्यारे सिंह पटेल, प्रधान अनिल यादव, सुमंत मौर्य, दिनेश बियार, विजय केशरी, जगदंबा प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने में हीलाहवाली की गई तो प्रदेश के निर्देश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि किसी को किसी के प्रति गलत बयानबाजी करने का अधिकार नहीं है। पुतला दहन करने वालों में अमरनाथ सोनी, प्रभु सोनी, सफराज अहमद, राजू खां, अदनान खां, सहाबुद्दीन, अफरोज खां, हमीर अंसारी, बासुदेवा कोल, शंभू सिंह, कुलदीप पटेल, राजेश गोड़, रामराज शुक्ला, कामता यादव आदि मौजूद थे। म्योरपुर संवाददाता के अनुसार, हवाई पट्टी तिराहे पर मंगलवार को सपाइयों ने केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंका। जिला सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाई सपा मुखिया को लेकर बेनी प्रसाद द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान तिराहे पर पहुंचकर पुतला भी फूंका।