फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बीएलओ ने बताई कार्य में प्रगति की रिपोर्ट

बीएलओ ने बताई कार्य में प्रगति की रिपोर्ट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिाकरी आलोक वर्मा की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्धारित समय सीमा में पात्रों को वोटर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान बीएलओ ने बारी-बारी से अपने कार्यों के प्रगति को अवगत कराया।
विज्ञापन

उपजिलधिकारी आलोक वर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यों में शिथिलता बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए मतदाता पुनरीक्षण में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यों को करें। कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले युवक-युवतियों को हरहाल में वोटर बनाने के लिए फार्म भरवाएं।
विज्ञापन

कार्य करने में किसी प्रकार की समस्याएं हो रही हो तो उसे अवगत कराएं, ताकि तत्काल उसे दूर किया जा सके। श्री वर्मा ने कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो अधीनस्थों के कार्यप्रणाली पर नजर रखने के साथ ही प्रतिदिन बढ़े वोटरों के बारे में अवगत कराएं, ताकि उच्चाधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की समस्याएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के मंशा अनुसार कार्य न करने वालों को छोड़ा जाएगा। तहसीलदार योगेद्र सिंह ने कहा कि समस्त बीएलओ कर्तव्य समझ कर अपने कार्यों को करें। बैठक में लेखपाल ओम प्रकाश सिंह, अरविंद चौबे, रामनाथ यादव, अवधेश तिवारी, जगदीश दुबे, विनोद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed