फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यादव महासभा में दो फाड़, फिर बनी नई कमेटी

यादव महासभा में दो फाड़, फिर बनी नई कमेटी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। यादव महासभा में दो फाड़ हो गया है। हाल में ही मारकुंडी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने नए सिरे से कमेटी के गठन की घोषणा करते हुए दयाराम यादव एडवोकेट को महामंत्री घोषित किया था। रविवार को दूसरे धडे़ ने बैठक कर रामकेवल यादव को अध्यक्ष और सपा जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव को यादव महासभा के महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

रविवार को सपा जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के आवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता भोला सिंह यादव ने कहा कि नए अध्यक्ष जनपद की कमेटी तैयार करके समाज के लोगों को जागरूक करने तथा संगठन से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने समाज के लोगों को कुरीतियों से बचाने का कार्य करने पर भी जोर दिया। गोविंद यादव ने कहा कि यादव शब्द अपने में ही धर्म का प्रतीक है। इसलिए यादव समाज के लोगों को बुरे कार्यो से दूर रह कर समाज एवं संगठन के प्रति वफादार रहना चाहिए। महामंत्री बनाए गए श्याम बिहारी यादव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि पद के अनुरूप जिम्मेदारी निभाना महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होेंने दस दिन के अंदर नई कमेटी तैयार करने की जिम्मेदारी महामंत्री को सौंपी है। बैठक में अवधनारायण यादव, परमेश्वर यादव, छोटेलाल, लालमनी, बीएन यादव, गुलाब, विजयशंकर, राजाराम, बाबूलाल यादव, प्रेमचंद, रामवृक्ष, सुरेश यादव, रामसागर, अशोक यादव, केदारनाथ, जगदीश यादव, बृजमोहन, प्रकाश यादव, सूरज प्रसाद, रामसेवक, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed