{"_id":"63-80618","slug":"Sonbhadra-80618-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम में देरी पर भड़के विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम में देरी पर भड़के विधायक
Sonbhadra
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में सोमवार को घोरावल के विधायक रमेश दुबे का गुस्सा भड़क उठा। विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियों से पोस्टमार्टम करने में की जा रही देरी के बारे में पूछा।
इस दौरान जुटे सपाई, मरीज और तीमारदार स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सीएमएस डा. बलराम सिंह ने दो चिकित्सकों को पोस्टमार्टम के लिए लगाया। विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियोें को कार्रवाई के लिए शासन को लिखा-पढ़ी करने की चेतावनी दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव के समीप रविवार को सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई थी। इसी तरह घोरावल थाना क्षेत्र के घुवास कालोनी में पिकप के धक्के से बालक की मौत हो गई थी। सुकृत में गोली मार की युवक की हत्या कर दी गई थी। हिनौता के समीप टवेरा के चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सोमवार की दोपहर किसी ने फोन से विधायक रमेश दुबे को सूचना दी कि दो दिन से शव अस्पताल में पड़े हैं। इस पर तत्काल विधायक श्री दुबे, जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे व पोस्टमार्टम में की जा रही देरी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। विधायक ने सीएमओ, सीएमएस से वार्ता कर तत्काल पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीएमएस के निर्देश पर डा. केके सिंह, सीएम तिवारी ने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया। विधायक ने पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।