{"_id":"63-80520","slug":"Sonbhadra-80520-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घर को पाकर चोरों ने चटकाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली घर को पाकर चोरों ने चटकाया ताला
Sonbhadra
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में सुनसान घर पाकर शनिवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना दिया। बीते डेढ़ माह में पिपरी में यह चोरी की चौथी वारदात है। इससे नगरवासियों की रात की नींद उड़ गई है।
वार्ड संख्या चार के निवासी भरत वर्मा सी-69 में अपनी मां के साथ रहते हैं। दो दिन पहले वह घर बंद करके दिल्ली गए थे। शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा कीमती सामान गायब कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने जब ताला टूटा देखा तो वह हैरान-परेशान हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। आलमारी में एक भी सामान नहीं था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। घर में से क्या सामान चोरी हुआ है, इसका विवरण गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चलेगा। इसके पूर्व पिपरी में डाक्टर सक्सेना, अजीत खत्री और मनीष अरोड़ा के यहां से चोर लाखों का माल उड़ा चुके हैं। इनमें से किसी चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।