{"_id":"63-80518","slug":"Sonbhadra-80518-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 13 में 15 दिनों से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 13 में 15 दिनों से जलापूर्ति ठप
Sonbhadra
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड 13 में पखवारे भर से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए वार्डवासियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हैंडपंपों का पानी खारा आने से स्थिति और खराब हुई है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे उनमें नाराजगी व्याप्त है।
अंबेडकरनगर की आबादी लगभग तीन हजार के आसपास है। सभी के घरों में पानी का कनेक्शन है। ऐसे में लोग सप्लाई के पानी पर ही निर्भर हैं। गर्मी में पानी की समस्या से पूरे नगर हलाकान रहता है। लोगों का कहना है कि विगत 15 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। इससे आवश्यक कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोग एक दूसरे से विवाद तक के लिए आमादा हो जा रहे हैं। पानी के लिए लोग सुबह से ही इधर-उधर की दौड़ लगाने लगते हैं। हैंडपंपों पर पानी के लिए लंबी कतार लगी रहती है। मंजू देवी का कहना है कि सप्लाई का पानी न मिलने से दाल पकाने में दिक्कत आ रही है। सीमा का कहना है कि करीब 15 दिनों से पानी की सप्लाई न मिलने से भोजन बनाने और कपड़े आदि को धोने में दिक्कत हो रही है। हैंडपंप के पानी से न तो दाल ही बन पाती है और न ही कपड़ा ही अच्छे से साफ हो पाता है। रमाकांत का कहना है कि पानी की सप्लाई न होने से पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हैंडपंपों का पानी इतना खारा है कि वह पीने योग्य ही नहीं है। अहिल्या देवी कहती हैं कि दिन में एक बार भी पानी मिल जाता था तो काम किसी प्रकार चल जाता था, लेकिन इधर करीब 15 दिनों से बिल्कुल ही पानी नहीं मिल पा रहा। पुष्पा देवी बताती हैं कि हर माह नगर पालिका द्वारा पैसे तो लिए जाते हैं। किंतु उपभोक्ताओं को पानी मिल रहा कि नहीं इससे उसे कोई मतलब नहीं।