{"_id":"62507","slug":"Sonbhadra-62507-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल
Sonbhadra
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो दुकानदार आपस मेें भिड़ गए। सरेआम मारपीट होने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। मनबढ़ों ने दंपती समेत तीन को पीट कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया।
नगर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित एक सिनेमा हाल के समीप अस्थायी आयुर्वेदिक दवा विक्रेता रंजिश को लेकर एक दूसरे को गाली देने लगे। देखते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट तक पहुंच गया। एक दुकानदार अपने साथियों के साथ दूसरे दुकानदार पर हमला बोल दिया। घायल दुकानदार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर पत्नी और दस वर्षीय बालक को आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में एमपी के रीवा जिले के सिगौर निवासी घायल ज्वाला सिंह (48), हीराफत बाई (45) ने कोतवाली पहुंच कर पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए पहुंची, लेकिन नहीं मिले। कोतवाली में बिलख रहे ज्वाला सिंह का कहना कि आरोपी अक्सर मारपीट करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी कैंप में घुस कर मारपीट की थी।