{"_id":"62397","slug":"Sonbhadra-62397-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग का चेकपोस्ट फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग का चेकपोस्ट फूंका
Sonbhadra
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन(सं.)। वाहन चेकिंग के दौरान खनन विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक ट्रक चालक की पिटाई से आक्रोशित चालकों ने खनन विभाग की चौकी फूंक दी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पाकर विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सलखन बाजार में खनन विभाग द्वारा अस्थायी चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है। यहां जांचकर्ताओं ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सलखन से राबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे एक चालक की पिटाई कर दी। बुरी तरह पिटाई के बाद चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बीच इससे अन्य चालक आक्रोशित हो गए तथा विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित चालकों को देख कर जांच कर्ता वहां से भाग गए। बाद में चालकों ने झोपड़ी बने बने चेकिंग पोस्ट को फूंक दिया और चलते बने।
सूचना पाकर पुलिस आदि पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस आदि पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।