फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच और ब्लाकों में कुओं के निर्माण में हुई धांधली

पांच और ब्लाकों में कुओं के निर्माण में हुई धांधली

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिले में नये कुओं के निर्माण और पुराने कुओं के गहरीकरण के नाम पर व्यापक पैमाने पर धन का गोलमाल किया जा रहा है। इसका खुलासा जांच अधिकारी के पांच ब्लाकों में निर्माणाधीन कुओं का स्थलीय निरीक्षण के बाद हुआ है। प्रथम चक्र की जांच रिपोर्ट के बाद सरकारी धन का बंदरबाट करने वालों मेें हड़कंप मच गया है। फिलहाल तीन सदस्यीय जांच टीम भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की फिराक में है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बसपा सरकार की शासन काल में जिले में आरडीएआईएफ 15 योजना के अंतर्गत कुल आठ सौ नये कुओं के निर्माण और उतने ही पुराने का ब्लास्ट कर गहरीकरण कराए जाने के लिए करोड़ोें रुपये स्वीकृत हुआ था। संबंधित अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख कर करीब सात सौ कुआं का ठेका चहेते ठेकेदारों को दे दिया है। अधिकारियों के मिलीभगत से अधिकांश ठेकेदारों ने निर्मार्णाधीन कुओं मेें नाममात्र का काम करा कर धन निकाल लिया है। विगत दिनों एक्सईएन के निर्देश पर अवर अभियंता ने चोपन, नगवां, चतरा, म्योरपुर और बभनी ब्लाकों में निर्माणाधीन कुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुओं के निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर धांधली पाई गई। जेई ने प्रत्येक ब्लाक के करीब आठ-आठ कुओं की सैंपलिंग के आधार पर जांच कर प्रथम चक्र की रिपोर्ट एक्सईएन को सौंप दिया है। इस बारे मेें जांच अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुओं के निर्माण कार्यों में अनियमितता मिली है, अभी भी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुओं के निर्माण कार्यों की जांच के लिए गठित टीम द्वितीय चक्र की जांच रिपोर्ट देने में हीलाहवाली कर रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि टीम में सरकारी धन हजम करने वालों को बचाने में जुटी है। अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed