{"_id":"63-142174","slug":"Sonbhadra-142174-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर-भाभी ने रिहंद में कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर-भाभी ने रिहंद में कूदकर दे दी जान
Sonbhadra
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सं.)। डोड़हर गांव के युवक और उसकी भाभी की शनिवार को रिहंद बांध में लाश मिली। परिवार वालों के अनुसार अवैध संबंध पर ऐतराज किए जाने पर दोनों ने बांध में कूदकर जान दे दी, जबकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई? महिला की शादी 10 साल पहले युवक के बड़े भाई से हुई थी तथा उसके चार बच्चे हैं। देवर भी शादीशुदा है। उसके पांच बच्चे हैं।
बताते हैं कि डोड़हर निवासी देवर-भाभी में करीब एक वर्ष से अवैध संबंध चल रहा था। दोनों तीन माह पूर्व सूरत भाग गए थे। परिवार के लोग दोनों को वहां से ढूंढकर लाए। गांव की पंचायत में दोनों को ताकीद की गई कि आगे अवैध संबंध न रखें। बावजूद दोनों में संबंध कायम रहा। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से परिवार में कलह की स्थिति बनी हुई थी। तीन दिन पूर्व दोनों फिर घर छोड़कर भाग गए। शनिवार की दोपहर भाभी का और शाम चार बजे देवर का शव रिहंद बांध से बरामद किया गया। कहा जा रहा है कि दोनों ने रिहंद में कूदकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने इस आशय की एक तहरीर भी पुलिस को दी है। एसओ विजय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है। परिवार के लोग खुदकुशी का दावा कर रहे हैं, लेकिन सच का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।