{"_id":"63-142172","slug":"Sonbhadra-142172-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटने से ठप हो गई जलापूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटने से ठप हो गई जलापूर्ति
Sonbhadra
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रविवार को सड़क खुदाई के दौरान भेलाही बंधी से राबर्ट्सगंज नगर में पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन कट गई। इससे 50 हजार घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई है। नपा कर्मचारी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे बढ़ौली चौक से दक्षिण की ओर जेसीबी नाली निर्माण के लिए सड़क की खुदाई कर रही थी। इसी बीच मशीन की चपेट में आकर पाइप लाइन टूट गई। इससे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। पाइप टूटते ही जेसीबी लेकर चालक वहां से चला गया। अचानक पेयजलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने नपा कर्मचारियों से जलापूर्ति ठप होने की शिकायत की। जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेकर कर्मचारियों को वहां बुलाया।
अध्यक्ष का कहना है कि चेतक कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से अक्सर पाइप टूट रही है। इसकी शिकायत कई बार डीएम से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत करवा कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।