{"_id":"63-124402","slug":"Sonbhadra-124402-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पाली में सिर्फ एक छात्र ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पाली में सिर्फ एक छात्र ने दी परीक्षा
Sonbhadra
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में इंटर के महज एक विद्यार्थी ने इम्तिहान दिया। हालांकि उसके लिए केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक से लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की भी संबंधित परीक्षा केंद्र पर तैनाती रही। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा ली गई। सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करता रहा। सभी जगह निगरानी के कड़े प्रबंध बने रहे।
बुधवार को पहली पाली में इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा ली गई। इस विषय में महज दुद्धी क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर दो विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान इसमें भी एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। वहीं दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा ली गई। इसमें 5107 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सवा सौ से अधिक विद्यार्थी गैरहाजिर पाए गए। परीक्षा केंद्रों की शुचिता पर निगरानी बनाए रखने के लिए डीआईओएस बलराज राम और कमलेश यादव की मौजूदगी वाला दस्ता चक्रमण बनाए रहा। इस दस्ते ने दूसरी पाली में घोरावल क्षेत्र के सोनांचल इंटर कालेज, भारती इंटर कालेज घोरावल, गंगेश्वर प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवद्वार आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। इससे हड़कंप की स्थिति बनी रही।