फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवक के पास से मिला विस्फोटकों का जखीरा

युवक के पास से मिला विस्फोटकों का जखीरा

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली और सुकृत पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार की रात लोहरा गांव से विस्फोटकों का जखीरा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 डेटोनेटर, 50 ईडी गुल्ला (तार) और साढ़े 26 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट मिला है। विस्फोटकों को बिहार ले जाए जाने की तैयारी थी। उधर, आरोपी ने पूछताछ में अपने कई साथियों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन

बता दें सप्ताह भर पूर्व अहरौरा में बस से अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ था। जांच में बात सामने आई थी कि इसमें सुकृत का भी एक युवक शामिल है। अहरौरा पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर राबर्ट्सगंज कोतवाल डीपी शुक्ला और चौकी इंचार्ज बृजनाथ यादव युवक की तलाश में जुटे थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लोहरा प्राथमिक स्कूल के पास एक युवक विस्फोटकों के साथ मौजूद है। इस पर पुलिस मुखबिर के बताए पते पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुकृत निवासी रामायण चौहान के रूप में हुई। उसके पास मौजूद दो झोलों की तलाशी ली गई तो एक में से 50 डेटोनेटर, 50 ईडी गुल्ला और दूसरे झोले में से साढ़े 26 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला। उसे पूछताछ के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर विस्फोटक अधिनियम के तहत रामायण का चालान कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि विस्फोटकों की आपूर्ति के तार मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ से जुड़े पाए गए हैं। पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि सुकृत और सक्तेशगढ़ का इलाका नक्सलियों के लिहाज से अति संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed