{"_id":"63-100894","slug":"Sonbhadra-100894-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलामती के लिए यज्ञ कुंड में डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलामती के लिए यज्ञ कुंड में डाली आहुति
Sonbhadra
Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में विभिन्न संगठनों ने यज्ञ कुंड में आहुति डाली। फंसे लोगों की सलामती और मृतकों के आत्मा की शांति केे लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
रामशकल चौबे ने कहा कि उत्तराखंड में बाढ़ से हुई तबाही ने देशवासियों को झकझोर दिया है। उन्होंने आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की। आमेश सोनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोगों की मदद में जुटी है। कुंवर छोटेलाल खरवार ने कहा कि उत्तराखंड सरकार त्रासदी के शिकार लोगों की मदद करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, वरना और लोगों की जानें बचाई जा सकती थीं। गप्पू जायसवाल, यादवेंद्र द्विवेदी, मिठाईलाल सोनी ने कहा कि उत्तराखंड में विनाशकारी आपदा को सोच कर रूह कांप जा रही है। पीडि़तों की मदद के लिए लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस दौरान विजय चौबे, ध्रुवकांत द्विवेदी, शिवशरण राय, अभिषेक गुप्ता, पंकज त्यागी, शिशु तिवारी, विनीत सरोज, संतोष आदि मौजूद थे।