फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   989 bed candidates will appear for examination at four centers

बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूर्ण, चार केंद्रों पर 989 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
989 bed candidates will appear for examination at four centers
सोनभद्र में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 989 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रवार स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। शनिवार को मजिस्ट्रेट टीम ने परीक्षा केंद्रों की जांच कर तैयारी का जायजा लिया। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

आदर्श, आरएसएम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 300-300 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में 89 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोरोना काल में हो रही बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग, थर्मामीटर और सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए जो इंतजाम किए गए हैं उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र के बीच दो गज की दूरी रखी गई है। एक कमरे में अधिकतम 20 से 25 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हर दो सेंटर पर एक-एक प्रतिनिधि की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पारियों में होगी। सुबह प्रथम पाली में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स सामान ले जाना होगा वर्जित
सोनभद्र जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामान वर्जित है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो ला सकतें हैं। वहीं शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि ने चारों परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने डेस्क स्लिप समेत अन्य तैयारियों की जांच की।

इन्हें मिली है स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
सोनभद्र जिला मजिस्ट्रेट एस. राजलिंगम ने चारो परीक्षा केंद्रों के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि आदर्श इंटर कालेज में पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खरवार, राजा शारदा महेश इंटर कालेज में जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह और राजकीय महिला महाविद्यालय में उप निबंधक नीरज कुमार पांडेय को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed