फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   971 teams will be formed to conduct voting for the elderly and disabled

बुजुर्ग व दिव्यांगों को मतदान कराने के लिए 971 टीमें होगी गठित

Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
971 teams will be formed to conduct voting for the elderly and disabled
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव की तिथि भले ही अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन निर्वाचन विभाग पूरी तरह से चुनावी मोड में है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान विशेषकर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। मतदान करने में उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसके लिए 971 टीमें गठित की जाएंगी जो इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराएंगे और उसे एकत्रित करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से लखनऊ में जिलेवार चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद अब जिला प्रशासन भी चुनावी मोड में आ गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1613 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निर्वाचन विभाग की तरफ से जिले में 39 ऐसे ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है जहां मोबाइल व बेसिक नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। चुनाव के दौरान नो नेटवर्क जोन के सभी केंद्रों पर वायरलेस सेट उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मतदान केंद्रों पर खासकर दिव्यांग और 80 साल के ऊपर के बुजुर्गों को मतदान करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। निर्वाचन विभाग की तरफ से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांगों और बुजुर्गों को मतदान कराने के लिए 971 टीमें गठित की जाएंगी। इसमें घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 342 टीम, राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में 282 टीम, ओबरा विधानसभा क्षेत्र में 136 टीम और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 211 टीमों का गठन होगा। ये टीमें दिव्यांग मतदाताओं के साथ 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और कोविड प्रभावित को पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराएंगे और उसे एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed