फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   9504 were registered at 11 centers in both shifts, 495 left the exam.

Sonebhadra News: दोनों पालियों में 11 केंद्रों पर पंजीकृत थे 9504, 495 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
9504 were registered at 11 centers in both shifts, 495 left the exam.
सोनभद्र। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। दोनों पालियों की परीक्षा में करीब 95 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने के लिए दो घंटे पहले से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ गई थी। दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। किसी केंद्र पर कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं है। रविवार को भी इन्हीं 11 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 4752 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से आरंभ होनी थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को साढ़े नौ बजे तक ही केंद्र में प्रवेश कर लेना था। दूरदराज से तमाम अभ्यर्थी सुबह साढ़े सात बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। साढ़े आठ बजे के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश देना शुरू किया गया। गेट पर परीक्षकों ने एक-एक परीक्षार्थी की तलाशी ली। केंद्र के बाहर टीम ने फिंगरप्रिंट, स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की जांच की गई। इस दौरान वीडियो कैमरे से निगरानी भी होती रही। दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी। परीक्षा में पूछे गए सवालों पर अपने जवाब को लेकर वह आश्वस्त दिखे।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दोपहर में डीआईजी आरके सिंह ने भी कई केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा दिया। पहली पाली की परीक्षा में कुल 4752 में से 261 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी इतने परीक्षार्थियों के सापेक्ष 234 ने परीक्षा छोड़ी। देर शाम परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के बाद बोले अभ्यर्थी: विज्ञान व गणित ने उलझाया
परीक्षा देकर बाहर आए अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान तैर रही थी। उनका कहना था कि पेपर अच्छा बना है। बशर्ते इतनी बड़ी परीक्षा में उन्हे कामयाबी मिले, तभी कुछ कहा जा सकता है। परीक्षार्थियों के मुताबिक साइंस व गणित के उलझाऊ प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को खूब छकाया। सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न अच्छे रहे।
---
पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आए थे। जिसमें सभी प्रश्नों को हल किया गया है। इसमें जनरल नॉलेज, गणित, हिंदी, जनरल साइंस से जुड़े प्रश्न आए हुए थे। -खुशबू केशरी, मधुपुर

साइंस व गणित के प्रश्न थोड़ा उलझाऊ थे, फिरहाल पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर बहुत अच्छा बना है। परीक्षा का परिणाम बेहतर आने की उम्मीद है। सभी प्रश्नों काे हमने हल किया है। -किरण सिंह, दरोगा गली-राबर्ट्सगंज।


पेपर के अधिकांश प्रश्नों का उत्तर बहुत सरल था। परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों का हल किया है। परिणाम भी बेहतर आने की उम्मीद है। -श्रीजल सिंह, वीरखुर्द-घोरावल।



पुलिस भर्ती परीक्षा में गणित के पूछे गए प्रश्न थोड़ा कठिन था। शेष सभी प्रश्न का उचित उत्तर लिख दिया गया है। अब परीक्षा परिणाम कैसा आता है, यह देखना है। संतोषजनक परिणाम आने की उम्मीद है। -राजेश कुमार, केवटी-राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed