फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बीसीसीएल के सीएमडी चुने गए एनसीएल के निदेशक

बीसीसीएल के सीएमडी चुने गए एनसीएल के निदेशक

Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीएल के सीएमडी चुने गए एनसीएल के निदेशक
अनपरा (सोनभद्र)। एनसीएल के निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद का चयन कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष -सह- प्रबंध निदेशक सीएमडी पद के लिए हुआ है। लोक उद्यम चयन बोर्ड पीईएसबी ने मंगलवार को श्री प्रसाद के नाम की अनुशंसा इस पद के लिए की। एनसीएल में बतौर निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना अपनी सेवाओं की शुरुआत पीएम प्रसाद ने विगत फरवरी माह से किया था। एनसीएल में एक वर्ष से अधिक के कार्यकाल में कंपनी की प्लानिंग गतिविधियों के साथ-साथ कंपनी के कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता को नई ऊंचाई दिए जाने में पीएम प्रसाद की अहम भूमिका रही है। इस अवधि में उन्होंने कुछ समय तक डब्ल्यूसीएल के निदेशक तकनीकी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड कोल माइनिंग के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पीएम प्रसाद एनसीएल के निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना का कार्यभार संभालने से पहले नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक कोल माइनिंग के पद पर कार्य करते हुए एनटीपीसी के कोल माइनिंग डिविजन को हेड कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed