फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सिंगरौली ने रीवा को 149 रनों से दी शिकस्त

सिंगरौली ने रीवा को 149 रनों से दी शिकस्त

Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली ने रीवा को 149 रनों से दी शिकस्त
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी विंध्यनगर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बालिका अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन मैच में सिंगरौली ने कंबाइंड डिस्ट्रिक्ट रीवा को 149 रनों के भारी अंतर से हराया। कंबाइंड डिस्ट्रिक्ट रीवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 44.1 ओवर में 244 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सिंगरौली की साक्षी तिवारी ने 63 और अंजली यादव ने 58 रनों की पारी खेली। कंबाइन डिस्ट्रिक्ट रीवा की कप्तान दिव्या मिश्रा ने 4 और प्रगति श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी कंबाइंड डिस्ट्रिक्ट रीवा की टीम 32.4 ओवरों में 95 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। कंबाइंड डिस्ट्रिक्ट रीवा की धारिणी सिंह ने 23 रनों की और दिव्या मिश्रा ने 15 रन पारी खेली। सिंगरौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इशिता दुबे ने 5 और अंजली शुक्ला ने 2 विकेट लिए। इसी के साथ सिंगरौली ने यह मैच 149 रनों के भारी अंतर से जीत लिया। मैच के अंपायर राकेश कुमार बसंत और आशीष मिश्रा जबकि स्कोरर का दायित्व बी किरण ने निभाया। मैच के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के जीएम ऑपरेशन अनिल शर्मा व विशिष्ट अतिथि जीएम एचआर उत्तम लाल, अभिषेक सिंह, सचिव स्पोर्ट्र्स काउंसिल एनटीपीसीए राजमोहन श्रीवास्तव चेयरमैन रेडक्रॉस जिला सिंगरौली मौजूद रहे। आयोजन समिति से सचिव सिंगरौली डीसी विजयानंद जायसवाल, विद्यापति श्रीवास्तव, आशु कौर, रितेश चतुर्वेदी और फिरोज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed