फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधानाचार्य के हत्या से जुड़े पुलिस के हाथ लगे सुराग !

प्रधानाचार्य के हत्या से जुड़े पुलिस के हाथ लगे सुराग !

Wed, 03 Apr 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के हत्या से जुड़े पुलिस के हाथ लगे सुराग !
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के छपका पावर हाउस के पास गोली मारकर प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। उसी के आधार पर पुलिस आगे की जांच बढ़ा रही है। मंगलवार को कोतवाली में एसपी सलमान ताज पाटिल ने गठित टीमों के कार्यों की समीक्षा की। छपका गांव में सुबह टहलने के लिए निकले आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए बनी टीमों को कुछ ठोस सुराग मिले हैं। उसी को पुलिस आधार मानकर हत्या करने और कराने में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए हाथ-पांव मार रही है। उधर, मंगलवार को एसपी ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल और घटना के खुलासे में लगाए गए अन्य पुलिस कर्मियों से अब हुई जांच पड़ताल के बारे में जानकारी हासिल की। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई। एसपी ने मातहतों को प्रधानाचार्य की हत्या करने एवं कराने वालों को चिह्नित कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। मंगलवार की शाम एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, एएसपी ओपी सिंह और सीओ अभिषेक सिंह की टीम कड़ी जोड़ने में जुटी रही। पुलिस प्रधानाचार्य के मोबाइल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed