फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Majhauli School Dominates Nyaya Panchayat-Level Sports

Sonebhadra News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में मझौली विद्यालय का दबदबा

Thu, 15 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Majhauli School Dominates Nyaya Panchayat-Level Sports
बभनी में न्याय पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी खेलती बालिकाएं। स्रोत आयोजक
बभनी। न्याय पंचायत बरवाटोला की बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बिछियारी के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरपी चंद्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, अंत्याक्षरी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। पीटी प्रदर्शन में कंपोजिट विद्यालय मझौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी में जिगनहवां की टीम विजेता रही, जबकि मझौली की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी में मझौली प्रथम और भंवर दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक वर्ग कबड्डी में मझौली प्रथम तथा बिछियारी उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक खो-खो प्रतियोगिता में मझौली विद्यालय के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे, वहीं जिगनहवां दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक बालिका खो-खो प्रतियोगिता में मझौली प्रथम और महुआदोहर द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग बालक 50 मीटर दौड़ में रामबाबू प्रथम और विवेक कुमार चक चपकी द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उनका चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। बच्चों की उपलब्धि पर शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, अजीत कुमार, आलोक कुमार, संतोष कुमार यादव, वैदेही पांडेय, मुनेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, श्यामचरण, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी संदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed