{"_id":"5ca242cebdec2213f52b8419","slug":"91554137806-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र शुरू, चहल-पहल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र शुरू, चहल-पहल बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र शुरू हो गया। पहले दिन को विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। जिले भर के विद्यालयों में पहले दिन तीन हजार बच्चों के प्रवेश कराए गए। कुछ जगहों पर बेहतर अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
परिषदीय विद्यालयों का 2019-20 का नया सत्र शुरू हो गया। इसी के साथ विद्यालयों में एक बार फिर चहल-पहल शुरू हो गई। पहले दिन हालांकि किसी भी विद्यालय पर किताबें नहीं बटीं। लेकिन करीब तीन हजार नए बच्चों का प्रवेश हुआ। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि तीन हजार बच्चों का प्रवेश कराया गया है। यह संख्या आगे और भी बढ़ेगी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जितनी किताबें उपलब्ध हुईं हैं, बांट दी जाएगी। उधर शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा सत्र के पहले दिन घोरावल ब्लाक के इंग्लिश मीडियम स्कूल ओड़हथा में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रशिक्षु आईएएस मनिकंदन ए. और बीईओ उदय चंद्र राय ने दो बच्चो का नामांकन कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। यहां अंक पत्र भी वितरित किया गया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को टिफिन बॉक्स, कॉपी, कलम देकर पुरस्कृत किया गया। यहां 95 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चे भी पुरस्कृत हुए। अभिभावक संघ के अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक और ग्राम प्रधान भोला सिंह ने मनिकंदन ए को मोमेंटो दिया। प्रधानाचार्य अमृता सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर नुसरत फातिमा, अभिषेक केजरीवाल, नागेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।